लघुकथा बनाने की विधि
लघुकथा बनाने की विधि """""""""""""""""""""""""""""" एक नवतुरिया लेखक लघुकथा लेखन सीखने के लिए गया तो वरिष्ठ लेखक जी ने सलाह दिया पहले लघुकथा पढ़िए तब लिखना स्वत: सीख जाएंगे। प्रश्न के अनूकूल उत्तर न पाकर उदास लौट आया। कुछ दिन तक शांत बैठा रहा लेकिन इस बीच लघुकथा की बीसियों किताब और पत्र पत्रिकाएं पढ़ डाली पर उसके पल्ले कुछ नहीं पड़ा तो निश्चय किया कि मैं लघुकथा लिखना नहीं सीखूंगा और न पढूंगा सीधे रिसर्च करके लघुकथा बनाने की विधि इजाद करूंगा ताकि मेरे जैसा अनेक नवतुरिया लेखक लाभान्वित हो और इस तरह एक पंथ दो काज सिद्ध हो। तो वह सोचने लगा इसके लिए क्या- क्या सामग्री चाहिए जिससे एक अच्छी खासी लघुकथा तैयार हो सके। चुकी पहले वह कई लघुकथा पढ़ लिया था और साथ ही लघुकथा लेखन से संबंधित आलेख तो सामग्री का नाम अमूमन याद था। कांपी कलम लेकर लिखने बैठ गया। तो मित्रो आइए आज हम अपनी रसोई में लघुकथा बनाना सीखेंगे। एक अच्छी लघुकथा बनाने के लिए सबसे प...